पहले , जब आप अपनी कोई बात कहते थे ,तो एक परिवार ,दोस्त , स्कूल ,कॉलेज या आपके कार्यरत सस्था तक ही रहता था। लेकिन आज ,वही बात सेकंड से भी कम समय में हज़ारो से लाखो के बीच पहुंच जाता है। यदि आपके आवाज(विचार ) दमदार हो ,तो आपको हीरो बनते देर नहीं लगता। आज , सोशल मीडिया के कारण ,लोगो में सिर्फ जागरूकता ही नहीं बढ़ी है,बल्कि सोशल मीडिया को अपनी आवाज़ बनाकर समाज में परिवर्तन भी लाया है। सोशल मीडिया ने हमे अपनी तरफ इस-तरह से आकर्षित किया है ,जैसा मानो हम उसे बिना रह ही नहीं सकते। पुरानी मीडिया को भी अपने को जीवित रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। सोशल मीडिया सिर्फ आज विचार तक ही सिमित नहीं रह गया। आज ये राजनीती में भी उतनी ही भूमिका निभा रही है ,जितना व्यापार जगत में। इसमें कोई दो राय नहीं आनेवाले टाइम में सोशल मीडिया में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकता है। जिसे हमारा विचार, समाज में और अधिक मजबूती से फैलेगी।